IRSC TODAY;

Joe Biden backs Senate border deal, vows to 'shut down the border' when overwhelmed

USA-CONGRESS/BORDER-BIDEN (UPDATE 2, PIX)UPDATE 2-Biden backs Senate border deal, vows to 'shut down the border' when overwhelmed from World News Headlines, Latest International News, World Breaking News - Times of India https://ift.tt/8NfgkLs

नीट यूजी और जेईई मेन प्रवेश परीक्षाओं को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, 11 राज्यों के स्टूडेंट्स ने परीक्षा स्थगित करने के लिए दायर की याचिका

नीट यूजी और जेईई मेन 2020 प्रवेश परीक्षाओं के आयोजन के खिलाफ दायर याचिका पर आज सुनवाई होगी। दायर याचिका में मांग की गई है कि देश में कोरोना महामारी के बीच परीक्षाओं का आयोजन न किया जाए। ऐसे में फिलहाल परीक्षाओं की निर्धारित तारीखों को स्थगित कर दिया जाए। कोरोना की वजह से स्थगित होने के बाद अब जेईई मेन 2020 का आयोजन 1 सितंबर से 6 सितंबर, जबकि नीट यूजी 2020 का आयोजन 13 सितंबर को किया जाना है।

20 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने कराया रजिस्ट्रेशन

इस बार दोनों ही परीक्षाओं के लिए 20 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। याचिका में कहा गया है कि, इतनी बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स के परीक्षाओं में सम्मिलित होने से संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ सकता है। परीक्षा के विरोध में 11 राज्यों के छात्रों ने जेईई मेन और नीट परीक्षाएं स्थगित करने की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की हैं।

एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स

वहीं, इन दोनों ही प्रवेश परीक्षाओं के लिए लाखों कैंडिडेट्स प्रवेश पत्र का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में आज होने वाली सुनवाई बेहद अहम साबित हो सकती है। इससे पहले नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन (JEE Main 2020) और नीट (NEET) परीक्षा की तैयारी कर रहे कैंडिडेट्स के लिए नेशनल टेस्ट अभ्यास ऐप पेश भी पेश किया है। राष्ट्रीय अभ्यास ऐप में जेईई मेन परीक्षा के लिए प्रत्येक दिन एक पूर्ण प्रश्न पत्र उपलब्ध होंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Supreme Court Hearing today on NEET UG and JEE Main entrance examinations, students of 11 states filed a petition to postpone the exam


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2E2qyif

Comments