IRSC TODAY;

Joe Biden backs Senate border deal, vows to 'shut down the border' when overwhelmed

USA-CONGRESS/BORDER-BIDEN (UPDATE 2, PIX)UPDATE 2-Biden backs Senate border deal, vows to 'shut down the border' when overwhelmed from World News Headlines, Latest International News, World Breaking News - Times of India https://ift.tt/8NfgkLs

केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल परीक्षा 2020 के लिए कल नोटिफिकेशन जारी करेगा UPSC, 20 दिसंबर को होनी है परीक्षा

यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (यूपीएससी) केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सहायक कमांडेंट) परीक्षा 2020 के लिए कल नोटिफिकेशन जारी करेगा। आयोग अपनी ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर UPSC CAPF 2020 का नोटिफेकशन जारी करेगा। सहायक कमांडेंट परीक्षा 2020 की अधिसूचना जारी होने के साथ ही यूपीएससी सीएपीएफ 2020 एप्लिकेशन भी शुरू हो जाएंगे। आवेदन की आखिरी तारीख 7 सितंबर 2020 तय की गई है।

20 दिसंबर को होगी परीक्षा

वहीं, यूपीएससी की तरफ से हाल ही में जारी रिवाइज्ड एग्जाम कैलेंडर 2020 के मुताबिक UPSC CAPF 2020 (सहायक कमांडेंट) परीक्षा का आयोजन 20 दिसंबर को किया जाएगा। UPSC की तरफ से केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सहायक कमांडेंट) परीक्षा का आयोजन भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अधीन आने वाले विभिन्न बलों में सहायक कमांडेंट (ग्रुप क) पर भर्ती के लिए हर साल किया जाता है।

इन बलों में सीमा सुरक्षा बल (BSF), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF), भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) और सशस्त्र सीमा बल (SSB) शामिल हैं। पिछले साल UPSC CAPF परीक्षा के जरिए सहायक कमांडेंट की 323 रिक्तियों पर भर्ती की गई थीं।

योग्यता

UPSC CAPF (सहायक कमांडेंट) परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार ने किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से स्नातक डिग्री उत्तीर्ण की हो या समकक्ष योग्यता रखता हो। इसके साथ ही, उम्मीदवार 1 अगस्त 2020 को 20 वर्ष की आयु पूरी कर चुका हो और उम्मीदवार का जन्म 02 अगस्त 1995 से पहले और 1 अगस्त 2000 के बाद न हुआ हो। हालांकि, आयोग ने विभिन्न आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा में छूट का भी प्रावधान किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
UPSC CAPF 2020| UPSC to release notification for Central Armed Police Force Exam 2020, exam to be held on December 20


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3iRQ7Br

Comments