IRSC TODAY;
कंपनी सेक्रेट्री एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट की तारीख में हुआ बदलाव, अब 28 की बजाय 21 नवंबर को होगी परीक्षा
- Get link
- X
- Other Apps
इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) ने नवंबर 2020 में होने वाले कंपनी सेक्रेट्री एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट (CSEET) की तारीख में बदलाव किया है। अब यह परीक्षा 21 नवंबर को आयोजित होगी। पहले CSEET की परीक्षा 28 नवंबर को होने वाली थी। कंपनी सेक्रेट्री एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स आगामी परीक्षा के लिए अपना रजिस्ट्रेशन इंस्टीट्यूट की ऑफिशियल वेबसाइट, icsi.edu के जरिए कर सकते हैं।
नोटिफिकेशन जारी कर दी जानकारी
इस बारे में ICSI ने नोटिफिकेशन जारी कर जानकारी दी। आईसीएसआई सचिव सीएस आशीष मोहन की ओर से जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि ऐसे सभी उम्मीदवार जिन्होंने सीएसईईटी के लिए 27 जुलाई 2020 तक रजिस्ट्रेशन कर लिया था, वे 29 अगस्त 2020 को आयोजित होने वाली सीएसईईटी परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।
रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स
उम्मीदवारों को CSEET नवंबर 2020 के रजिस्ट्रेशन के लिए निर्धारित डाक्यूमेंट्स की सॉफ्ट कॉपी पहले से ही तैयार रखनी होगी।
- उम्मीदवारों की फोटोग्राफ
- सिग्नेचर
- डेट ऑफ बर्थ सर्टिफिकेट
- 12वीं परीक्षा का एडमिट कार्ड / हाल टिकट
- 12वीं परीक्षा का उत्तीर्ण प्रमाण पत्र / अंक तालिका
- जाति प्रमाण पत्र (फीस में छूट पाने के लिए)
- पहचान पत्र (आधार कार्ड / पासपोर्ट / वोटर आईडी / पैन कार्ड / ड्राइविंग लाइसेंस / राशन कार्ड)
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Yd6sbV
- Get link
- X
- Other Apps
Comments