IRSC TODAY;

Joe Biden backs Senate border deal, vows to 'shut down the border' when overwhelmed

USA-CONGRESS/BORDER-BIDEN (UPDATE 2, PIX)UPDATE 2-Biden backs Senate border deal, vows to 'shut down the border' when overwhelmed from World News Headlines, Latest International News, World Breaking News - Times of India https://ift.tt/8NfgkLs

आप को अपडेट करने के साथ नौकरी दिलाने में मदद करेंगे गूगल के यह सर्टिफिकेट कोर्सेज, डिग्री अनुभव नहीं है जरूरी

गूगल का ग्रो विथ गूगल इनिशिएटिव उन लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है, जो टेक्नोलॉजी में करियर बनाना चाहते हैं। यहां स्किल्स डेवलप करने के लिए ऐसे आवश्यक सर्टिफिकेट कोर्सेज आसानी से उपलब्ध होते हैं, जिन्हें करीब 6 महीने में पूरा किया जा सकता है।

इसी क्रम में आज कोर्सेरा पर गूगल के उपलब्ध हो चुके या जल्द ही आने वाले ऐसे कुछ कोर्सेस के बारे में बताया जा रहा है, जिनमें एनरोल करने के लिए अनुभव या डिग्री की जरूरत नहीं है, सर्टिफिकेट्स को अपने रेज्यूमे या लिंक्डइन पर साझा कर एम्प्लॉयर्स की नजर में आसानी से आ सकते हैं।

गूगल आईटी सपोर्ट प्रोफेशनल सर्टिफिकेट

गूगल ने यह 5- कोर्स सर्टिफिकेट इस तरह तैयार किया है कि इस के स्टूडेंट्स को आईटी सपोर्ट के क्षेत्र में शुरुआती स्तर की जॉब्स मिल सके। इस पेड कोर्स में वीडियो लेक्चरर्स, क्विजेज और हैंड्स ऑन लैब्स और विजेट्स के जरिए कई स्किल्स सिखाई जाती है। हाल ही में गूगल ने ट्वीट के जरिए बताया कि यह कोर्सेरा पर मौजूद सबसे लोकप्रिय सर्टिफिकेट कोर्स बन चुका है।

कोर्सेज जो जल्द ही कोर्सेरा पर होने वाले हैं उपलब्ध

डाटा एनालिस्ट

डाटा एनालिस्ट जरूरी इनसाइट्स पाने के लिए डाटा तैयार कर उसे प्रोसेस और एनालाइज करते हैं। यह स्टेकहोल्डर्स से अपनी खोज साझा करते हैं और डेटा पर आधारित सुझाव देते हैं। गूगल के अनुसार यह कोर्स लर्नर्स में विभिन्न टूल्स और प्लेटफार्म के जरिए कार्य करने के लिए आत्मविश्वास पैदा करेगा।

प्रोजेक्ट मैनेजर

जैसा कि नाम से ही पता चलता है, प्रोजेक्ट मैनेजर विभिन्न प्रोजेक्ट्स की योजना और उनके क्रियान्वयन के लिए जिम्मेदार होते हैं। यह सुनिश्चित करता है कि उनका प्रोजेक्ट कुशलतापूर्वक और अति उत्तम गुणवत्ता के साथ पूरा हो और बिजनेस के लिए फायदेमंद साबित हो। गूगल का यह सर्टिफिकेट कोर्स पारंपरिक प्रोजेक्ट मैनेजमेंट की जड़ों पर केंद्रित है और इसके साथ ही यह इस क्षेत्र की इनसाइड्स भी ऑफर करता है।

यूएक्स डिजाइनर

यूजर एक्सपीरियंस (यूएक्स) डिजाइनर्स यूजर्स के लिए टेक्नोलॉजी को आसान और रोचक बनाते हैं। इनका काम होता है विभिन्न प्रोडक्ट्स और इंटरफ़ेसेज को उपयोगी, काम करने लायक और सुलभ बनाना। गूगल के मुताबिक यह सर्टिफिकेट कोर्स लर्नर्स को यूएक्स डिजाइन और उसकी मूलभूत बातों के साथ लो- फिडेलिटी डिजाइन और वायर फ्रेम्स बिल्ड करना, हाई- फिडेलिटी प्रोटोटाइप्स क्रिएट करना और टेस्टिंग सिखाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Grow with Google| Google's certificate courses will help you get a job with updates, degree experience is not necessary


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2EcqQTa

Comments