IRSC TODAY;

Joe Biden backs Senate border deal, vows to 'shut down the border' when overwhelmed

USA-CONGRESS/BORDER-BIDEN (UPDATE 2, PIX)UPDATE 2-Biden backs Senate border deal, vows to 'shut down the border' when overwhelmed from World News Headlines, Latest International News, World Breaking News - Times of India https://ift.tt/8NfgkLs

IGNOU:एडमिशन और री-रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी, अब 31 अगस्त तक ऑनलाइन अप्लाय कर सकते हैं

इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) में एडमिशन लेने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए यूनिवर्सिटी ने आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। इग्नू ने जुलाई 2020 सत्र के लिए एडमिशन फॉर्म जमा करने और री- रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ा दी है। अब उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ignou.ac.in के जरिए प्रवेश फॉर्म सबमिट और री- रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 31 अगस्त, 2020 तक पूरा कर सकते हैं।

पहले 16 अगस्त थी लास्ट डेट

इससे पहले इग्नू में जुलाई सत्र में एडमिशन के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 16 अगस्त थी। वहीं, देशभर में फैले कोरोना संक्रमण की वजह से इस साल सभी कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया देर से शुरू हुई है। वहीं, इग्नू के ऐसे छात्र, जो आवेदन करने के लिए अपने अंतिम परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे हैं, उन्हें भी यूनिवर्सिटी ने सहूलियत दी है। इन छात्रों को बाद में परिणाम जारी होने के बाद अपनी मार्कशीट दिखानी होगी और इस बीच आवेदन पत्र के साथ एक अंडरटेकिंग भी जमा करना होगा।

इन स्टेप से करें ऑनलाइन आवेदन

  • सबसे पहले इग्नू की ऑफिशियल वेबसाइट ignou.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर रजिस्टर ऑनलाइन सेक्शन में फ्रेश एडमिशन पर क्लिक करें।
  • अब एक नया पेज ओपन होने पर अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग कर लॉगइन करें।
  • लॉगइन करते ही फॉर्म में मांगी गई जानकारियों भरें।

एक बार प्रवेश पत्र ऑनलाइन जमा करने के बाद, छात्र अपने प्रवेश की प्रगति को ट्रैक कर सकते हैं। प्रवेश की पुष्टि होने पर सिस्टम के साथ रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर एक संदेश भेजा जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
IGNOU again extended the date of application for admission and re-registration , now students can apply online till 31 August


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/348Hn5C

Comments