IRSC TODAY;

Joe Biden backs Senate border deal, vows to 'shut down the border' when overwhelmed

USA-CONGRESS/BORDER-BIDEN (UPDATE 2, PIX)UPDATE 2-Biden backs Senate border deal, vows to 'shut down the border' when overwhelmed from World News Headlines, Latest International News, World Breaking News - Times of India https://ift.tt/8NfgkLs

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जारी किया जेईई मेन के लिए एडमिट कार्ड, परीक्षा पोर्टल jeemain.nta.nic से डाउनलोड कर सकेंगे प्रवेश पत्र

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जेईई मेन परीक्षा 2020 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स परीक्षा पोर्टल jeemain.nta.nic से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड को दर्ज करके लॉगिन करना होगा। इसके बाद उम्मीदवार दिए गए लिंक के जरिए अपना हॉल टिकट प्रिंट कर सकते हैं।

जेईई मेन एडमिट कार्ड 2020 डाउनलोड लिंक

कोरोना की वजह से स्थगित हुई अप्रैल में होने वाली ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन जेईई (मेन) 2020 का आयोजन 1 सितंबर से 6 सितंबर के बीच किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन सभी निर्धारित तारीखों को तीन-तीन घंटों के दो शिफ्ट में सुबह 9 बजे और दोपहर 3 बजे से किया जाएगा। इससे पहले, एनटीए ने जेईई मेन एग्जाम डेट 2020 के लिए 3 जुलाई को जारी पब्लिक नोटिस में जानकारी दी थी कि जेईई मेन एडमिट कार्ड 2020 परीक्षा की तारीख से 15 दिन पहले जारी कर दिए जाएंगे।

तय शेड्यूल के मुताबिक होगी परीक्षा

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को एक बड़ा फैसला सुनाते हुए NEET और JEE मेन 2020 प्रवेश परीक्षाओं को टालने की याचिका खारिज कर दी। इसके बाद अब JEE मेन 2020 का आयोजन 1 सितंबर से 6 सितंबर, जबकि NEET 2020 का आयोजन 13 सितंबर को तय शेड्यूल के हिसाब से ही होगा।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  • यहां होमपेज पर JEE Mains Admit card लिंक पर क्लिक करें।
  • अब डिस्प्ले स्क्रीन पर एक नया पेज दिखाई देगा।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर सबमिट करें।
  • डिस्प्ले स्क्रीन पर जेईई मेन्स का एडमिट कार्ड दिखेगा।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंट आउट ले लें।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
JEE MAIN 2020 latest updates| National Testing Agency (NTA) released admit card for JEE Main 2020, students will be able to download admit card from exam portal jeemain.nta.nic


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YbxZKJ

Comments