IRSC TODAY;

Joe Biden backs Senate border deal, vows to 'shut down the border' when overwhelmed

USA-CONGRESS/BORDER-BIDEN (UPDATE 2, PIX)UPDATE 2-Biden backs Senate border deal, vows to 'shut down the border' when overwhelmed from World News Headlines, Latest International News, World Breaking News - Times of India https://ift.tt/8NfgkLs

दुनिया के दूसरे सबसे ज्यादा गंभीर मरीज भारत में; पिछले 24 घंटे में 96 हजार 792 पॉजिटिव मिले, देश में अब तक 52.12 लाख मामले

भारत में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। देश में अब तक 52 लाख 12 हजार 686 केस सामने आ चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 96 हजार 792 मरीज बढ़े। ये आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं।।

उधर, वेंटिलेटर या आईसीयू में भर्ती मरीजों के मामले में भारत दुनिया में दूसरे नंबर पर है। सबसे ज्यादा ऐसे मरीज अमेरिका में हैं। तीसरे नंबर पर ब्राजील है। हालांकि, रूस में भारत की तुलना में एक चौथाई गंभीर मरीज ही हैं। दुनियाभर में 61 हजार 275 गंभीर मरीज हैं। राहत की बात यह है कि देश में सक्रिय मरीजों की संख्या 10 लाख 17 हजार 717 है। इस तरह गंभीर मरीजों का प्रतिशत महज 0.87 है।

पांच राज्यों का हाल

1. मध्यप्रदेश
राज्य में कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। भोपाल में गुरुवार को एक दिन में 23 मौतें हुईं। बीते 24 मार्च से अब तक ऐसा पहली बार हुआ है, जब किसी एक दिन में इतने कोरोना मरीजों की राजधानी में मौत हुई हो। इनमें राजगढ़-रायसेन के 3-3,पन्ना, शुजालपुर, होशंगाबाद, गुना, नरसिंहपुर, सीहोर, दमोह, उज्जैन और इटारसी के एक-एक मरीज शामिल हैं। इसके अलावा भोपाल के 8 लोग शामिल हैं।

राज्य में तीन दिन में 7 हजार से ज्यादा केस बढ़ गए। कुल संक्रमितों का आंकड़ा शुक्रवार को एक लाख के पार जा सकता है। हालांकि, केस बढ़ने के बावजूद प्रदेश का रिकवरी रेट 75% बना हुआ है। भोपाल में गुरुवार को 265 तो प्रदेश में 2391 केस मिले।

2. राजस्थान
राज्य में गुरुवार को कोरोना के अब तक के रिकॉर्ड 1793 रोगी मिले। इसके साथ कोरोना मरीजों की संख्या एक लाख से ज्यादा हो गई है। वहीं, अब तक कुल 90 हजार 685 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। गुरुवार को जोधपुर में दो, उदयपुर सीकर, पाली, नागौर, कोटा, झुंझुनूं, जयपुर, श्रीगंगानगर, चूरू, चित्तौड़ बीकानेर और अजमेर में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई। जयपुर में रिकवर होने वाले मरीजों की संख्या 10 हजार159 हो गई है। इसी तरह यहां एक्टिव मरीज 17 हजार 495 हैं।

3. बिहार
राज्य में गुरुवार को 1.1 लाख टेस्ट हुए। इस तरह अब तक 53 लाख से ज्यादा सैंपल की जांच की जा चुकी है। पिछले दिनों मरीजों की संख्या कम होने से पॉजिटिविटी रेट भी 3.1% पर पहुंच गया है।

4. महाराष्ट्र
राज्य में गुरुवार को 24 हजार 619 मामले सामने आए। इसी के साथ यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 11 लाख 45 हजार 840 हो गई है। राहत की बात है कि इनमें 8 लाख 12 हजार 354 लोग ठीक हो चुके हैं। अभी 3 लाख 1 हजार 752 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 31 हजार 351 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में 468 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया।

5. उत्तरप्रदेश
प्रदेश में गुरुवार को संक्रमण के 6,029 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ कुल संक्रमितों की संख्या अब 3 लाख 36 हजार 294 तक पहुंच गई है। राज्य में 24 घंटे में 4715 लोगों को डिस्चार्ज भी किया गया। इस तरह अभी तक 2 लाख 63 हजार 288 लोग ठीक हो चुके हैं।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Mumbai Delhi Coronavirus News | Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID-19) Death Toll India Today


from Dainik Bhaskar /national/news/coronavirus-outbreak-india-cases-live-news-and-updates-2020-127729823.html
via IFTTT

Comments